फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP is a party not only of the advanced but also of the backward and SC-ST: Keshav

वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव बोले- भाजपा अगड़ों की ही नहीं, पिछड़ों और एससी-एसटी की भी पार्टी

Sat, 16 Sep 2023 09:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Sep 2023 09:34 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को रोहिनया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी व प्रयागराज नगर निगम के भाजपा पार्षदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। 

विज्ञापन
BJP is a party not only of the advanced but also of the backward and SC-ST: Keshav
वाराणसी के भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विरोधियों ने भाजपा को अगड़ों की पार्टी बताई थी, लेकिन लगातार जीत ने साबित कर दिया कि यह अगड़े, पिछड़े एवं अनुसूचित जाति के लोगों की सेवा करने वाली पार्टी है। 2024 का लोकसभा चुनाव बड़ा है। वार्ड स्तर पर वोटर लिस्ट दुरुस्त करें। जिनका नाम वोटर लिस्ट में न हो, उनका नाम शामिल कराएं। सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिले, यह सुनिश्चित करें। उसका प्रचार- प्रसार भी करें। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जीतनी है। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का।

विज्ञापन


केशव शुक्रवार को रोहिनया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी व प्रयागराज नगर निगम के भाजपा पार्षदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य सरकार की नगरीय क्षेत्र की योजनाएं व चुनौतियों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी के साथ विकास के लिए आया पैसा सही प्रकार से विकास के मद में खर्च हो तो आपका वार्ड चमकने लगेगा।
विज्ञापन


राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के साथ आप सबका पहला कार्य गरीब, जरुरतमंद की सेवा करना है। इसके सहारे लोकसभा चुनाव में घर बैठे जीत का प्रमाण पत्र मिलने का रास्ता साफ होता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते तो शायद भारत को जी20 की अध्यक्षता नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसरो के वैज्ञानिकों ने पीएम मोदी के प्रोत्साहन से ही चंद्रयान 3 को सफलता पूर्वक लैंड करवाया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी, प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी, एमएलसी अश्विनी त्यागी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर सहित वाराणसी एवं प्रयागराज के भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता- ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्षद सरकार की अति-महत्वपूर्ण इकाई हैं। पार्षदों की जिम्मेदारी है कि अपने वार्ड में घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। लाभ बताएं। पहले की केंद्र व प्रदेश सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त थीं, मगर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद परिवर्तन हुआ है। सरकार की मंशा योजनाओं को धरातल पर उतारना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दायित्व का बोध है पद का नही

प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी और चौथे सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने संबोधित किया। त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण का उतना ही महत्व है, जितना एक छात्र के लिए शिक्षा का महत्व है। संगठन में दायित्व का बोध होता है पद का नहीं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण विवादित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed