फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP districts president Trust in old faces in many districts of Purvanchal caste equation taken care at many s

भाजपा: पूर्वांचल के कई जिलों में पुराने चेहरे पर भरोसा, बलिया समेत कई जिलों में जातीय समीकरण का रखा गया ध्यान

Fri, 15 Sep 2023 03:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 03:12 PM IST
सार

BJP Districts President: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को यूपी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पूर्वांचल के कई जिलों में पुराने चेहरे पर भरोसा जताया गया है। वहीं बलिया और आजमगढ़ समेत कई जिलों में जातीय समीकरण का ध्यान रखा गया है। 

विज्ञापन
BJP districts president Trust in old faces in many districts of Purvanchal caste equation taken care at many s
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की पृष्ठभूमि तैयार करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को यूपी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैनाती की गई है तो वहीं वाराणसी समेत कई जिलों में पुराने फार्मूले को रिपीट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

विज्ञापन


वाराणसी जिले की कमान पिछड़ा वर्ग और शहर में अगड़े समाज को नेतृत्व देकर पार्टी ने सर्वसमाज को साधने की कोशिश की है। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विद्यासागर राय को नगर अध्यक्ष पद बरकरार रखा गया है। इसके अलावा मिर्जापुर, जौनपुर और मछलीशहर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। नए जिलाध्यक्ष की तैनाती में जातीय समीकरण का खूब ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध ,पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। पूर्वांचल के अधिकतर लोकसभा सीट काशी और गोरखपुर क्षेत्र में है। जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवाओं के साथ लोकसभा 2024 चुनाव पर ज्यादा जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी समेत तीन जिलों में कोई बदलाव नहीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 16 जिलों के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। इस सूची में छह जिला अध्यक्ष ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। इसमें मिर्जापुर जिले से बृजभूषण सिंह भी एक हैं। एक बार फिर से पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय पर बधाई का तांता लगा है।


मनोज सिन्हा के करीबी को गाजीपुर की कमान
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबियों में गिने जाने वाले और उनके प्रतिनिधि रह चुके सुनील सिंह को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्ष 1984 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। जिला प्रचारक, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रह चुके हैँ। साथ ही वर्ष 2014 से 19 तक सांसद मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि भी रहे। वहीं, मौजूदा भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रिकॉर्ड तीन बार से इस पद रहे। 

आजमगढ़ में कृष्णपाल तो लालगंज में सूरज प्रकाश को जिम्मेदारी

आजमगढ़ से कृष्णपाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लालगंज से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष ने सूची जारी की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देने का तांता लगा रहा।  बताते चलें कि कई दिनों से जिले में भारतीय जनता पार्टी में बदलाव की सुगबुगाहट चल रही थी। आखिरकार शुक्रवार को सभी कयासों पर लगाम लग गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

जिसमें आजमगढ़ से पूर्व में गोपालपुर विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुके और वर्तमान  में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णपाल को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं लालगंज से जिला महामंत्री का पद संभाल रहे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को लालगंज का जिलाध्यक्ष बनाया है। सूची जारी होते ही दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बलिया: वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश

भाजपा ने बलिया जिले में जयप्रकाश साहू के स्थान पर पूर्व विधायक संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाकर यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है।  संजय मूल रूप से देवरिया जनपद के कासली के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी कर्मभूमि सिकंदरपुर विधानसभा रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता कहे जाने वाले जियाउद्दीन रिजवी को 23,548 वोटों से हराया था। संजय पिछले 20 वर्ष से बलिया की राजनीति में सक्रिय हैं। जनपद की सभी विधानसभाओं में यादव मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। ऐसे में भाजपा ने यादव जिलाध्यक्ष बना इस बोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है।

चंदौली: काशीनाथ सिंह बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

वाराणसी से सटे चंदौली में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे काशीनाथ सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले अभिमन्यु सिंह जिलाध्यक्ष थे।  काशीनाथ चकिया क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं। संपन्न किसान और राजनीति में लंबे समय से कार्यकर्ता बनकर कार्य करते रहे। वर्तमान में जिले के उपाध्यक्ष के पद पर संगठन का कार्य देखते थे। उनकी पत्नी रघुनाथपुर ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं।

भदोही के युवा नेता दीपक मिश्रा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

 भदोही में युवा नेता दीपक मिश्रा नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके पहले विनय श्रीवास्तव बीते पांच सालों से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ज्ञानपुर के उमरिया निवासी दीपक मिश्रा भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। इनकी जिले में युवा और सक्रिय नेताओं में पहचान है। इनका परिवार शुरू से ही भाजपा से जुड़ा हुआ है। संघ के बड़े नेताओं के बीच इनके परिवार की अच्छी पैठ रही है। बीते विधानसभा व निकाय चुनावों में पार्टी के लिए किए गए कार्यों का इन्हें इनाम मिला है। 

नूपुर अग्रवाल बनी मऊ भाजपा जिलाध्यक्ष

मऊ में जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद नूपुर अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से संगठन ने उन पर विश्वास जताया है, वह उस विश्वास को पूरी लगन के साथ पूरा करने का कार्य करेंगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में आज अपना परचम लहरा रही है।

सोनभद्र में ओबीसी पर दांव

सोनभद्र में जिलाध्यक्ष पद की कमान नंदलाल गुप्ता को सौंपी गई है। म्योरपुर ब्लॉक के कुदरी गांव के रहने वाले नंदलाल संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे हैं। छात्र जीवन में संघ और विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत करने वाले नंदलाल गुप्ता की तैनाती को जातिगत समीकरणों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।  चार विधानसभा सीटों वाले सोनभद्र में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का कार्यकाल कुछ माह पहले ही खत्म हो चुका था। इसके बाद से ही संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट जारी थी। यह माना जा रहा था कि इस बार अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी वर्ग को ही मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed