फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP councilor Kanaklata Mishra and woman fight video viral in Varanasi

Varanasi News: भाजपा पार्षद और महिला के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों ने एक दूसरे पर लगाया ये आरोप; FIR

Wed, 26 Jun 2024 07:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Jun 2024 07:37 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक भाजपा पार्षद और वार्ड की महिला के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे को पीटते नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
BJP councilor Kanaklata Mishra and woman fight video viral in Varanasi
पार्षद व महिला के बीच मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिंदु माधव वार्ड की भाजपा पार्षद कनकलता मिश्रा और एक महिला के बीच दुर्गाघाट के पास मारपीट का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर अर्चना सेठ के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


उधर, महिला ने आरोप लगाया कि पार्षद और उनके पति नलिन नयन मिश्र जमीन पर कब्जा कर सीवर लाइन बिछवाना चाहते हैं। यह जमीन विनयकांत और सरिता शाह की है। जो एनआरआई हैं। उनके जमीन के हम केयर टेकर हैं। मौके पर विरोध करने पर पार्षद ने हाथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने महिला पर आरोप लगाया कि षडयंत्र के तहत वीडियो बनाया गया है। पहले अर्चना ने हाथ छोड़ा था। जिस समय महिला ने मेरे ऊपर हाथ छोड़ा उस समय का वीडियो उसकी बहन ने नहीं बनाया। मेरी ओर से जवाब दिया गया तो महिला की बहन वीडियो बनाने लगी और इसे वायरल कर दिया।

निरीक्षण के बाद दुर्गाघाट के पास सीवर सफाई शुरू

ब्रह्मचारिणी मंदिर के पास कई दिनों से सीवर की समस्या है। दुर्गा घाट के पास शाही नाला है। जो अकसर जाम रहता है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा सुबह निरीक्षण करने गए थे। उन्होंने इसे दुरुस्त करने की हिदायत मातहतों को दी थी। जलकल विभाग की ओर से मशीनें लगाकर जाम नाले को खोलने का प्रयास जारी है। डिसिल्टिंग का कार्य शुरू कराया गया है। नगर आयुक्त के जाने के बाद पार्षद कर्मचारियों के साथ नाला सफाई अभियान में जुट गईं। इसी बीच पार्षद और महिला के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed