{"_id":"5eefb1b78ebc3e42d371363b","slug":"bjp-city-news-vns531473931","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल रैली से दस लाख लोगों को जोड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल रैली से दस लाख लोगों को जोड़ेगी भाजपा
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना काल में वर्चुअल रैली के जरिए 24 जून को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ की उपलब्धियां व ऐतिहासिक निर्णय लोगों को बताएंगे। पार्टी जनसंवाद रैलियों के माध्यम से बूथ स्तर तक संवाद करने के लिए प्लेटफार्म तैयार कर चुकी है।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने बताया कि मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियों तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश में तीन जनसंवाद रैली करेगी। रैली में 10 लाख से अधिक लोगों को मोबाइल में लिंक भेजकर रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है। फेसबुक एकाउंट, यू टयूब चैनल व ट्वीटर के माध्यम से भी लाखों की संख्या में जुडे़ लोगों से भाजपा की अभूतपूर्व जनसंवाद रैली की तैयारियां पार्टी कर रही है। क्षेत्र में कार्य विभाजन के आधार पर प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, डाटा संग्रह, मीडिया आदि से संबधित व्यवस्था पार्टी के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ संभाले हुए है। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि वाराणसी महानगर व जिले में भी रैली से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है।
योग दिवस पर भाजपाजनों ने घर पर किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर योग किया। योग दिवस पर योग करने वालों में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, केदार नाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, आशीष बघेल, मोहितोष नारायण सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।