फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP chalk out plan to win East UP

भाजपा की पूर्वांचल में परचम फहराने की तैयारी

Thu, 23 Feb 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
BJP chalk out plan to win East UP
amit shah - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के चुनावी महासंग्राम में भाजपा के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए पार्टी के दिग्गज मैदान में उतर गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्रियों की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा और नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहले से ही अजगरा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। गुरुवार को प्रदेश्‍ा अध्यक्ष्‍ा केशव मौर्य के अलावा कलराज मिश्र, मनोज सिन्हा और वेंकैया नायडू भी पूर्वांचल में होंगे।

विज्ञापन

भाजपा ने काशी को पूर्वांचल के चुनावी महासमर का केंद्र बना लिया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सियासी समीकरण तैयार करने में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को चंदौली, सोनभद्र के अलावा आसपास के जिलों के पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुड़े नेताओं से तैयारी की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह काशी में ही रहकर पूर्वांचल को मथेंगे। वह गुरुवार की सुबह 10:40 बजे अमेठी कोठी से चुनावी जनसभा करने दूसरे जिलों में गए। वहां से लौटकर शाम 7:30 बजे पुन: अमेठी कोठी आ गए।



देर रात यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। जातिगत समीकरण बैठाने के लिए किस मंत्री को कहां की जिम्मेदारी सौंपी जाए, इस पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed