भाजपा की पूर्वांचल में परचम फहराने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के चुनावी महासंग्राम में भाजपा के प्रचार अभियान को रफ्तार देने के लिए पार्टी के दिग्गज मैदान में उतर गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्रियों की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा और नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहले से ही अजगरा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। गुरुवार को प्रदेश्ा अध्यक्ष्ा केशव मौर्य के अलावा कलराज मिश्र, मनोज सिन्हा और वेंकैया नायडू भी पूर्वांचल में होंगे।
भाजपा ने काशी को पूर्वांचल के चुनावी महासमर का केंद्र बना लिया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सियासी समीकरण तैयार करने में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को चंदौली, सोनभद्र के अलावा आसपास के जिलों के पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुड़े नेताओं से तैयारी की जानकारी ली।
शाह काशी में ही रहकर पूर्वांचल को मथेंगे। वह गुरुवार की सुबह 10:40 बजे अमेठी कोठी से चुनावी जनसभा करने दूसरे जिलों में गए। वहां से लौटकर शाम 7:30 बजे पुन: अमेठी कोठी आ गए।
देर रात यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। जातिगत समीकरण बैठाने के लिए किस मंत्री को कहां की जिम्मेदारी सौंपी जाए, इस पर भी चर्चा की गई।