{"_id":"58bedd054f1c1b6d43dc576d","slug":"bjp-and-bsp-supporters-fight-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में भाजपा और बसपा समर्थक भिड़े,पूर्व विधायक समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में भाजपा और बसपा समर्थक भिड़े,पूर्व विधायक समेत तीन पर मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ भदोही
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम छह बजे भदोही जिले के नेतानगर में बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के समर्थक भिड़ गए।
मारपीट में बसपा के सेक्टर प्रभारी घायल हो गए। पूर्व विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
सुरियावां के कौवापुर गांव निवासी शिव प्रसाद गौतम बसपा के सेक्टर अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम वह नेतानगर की एक पान की दूकान पर खड़े थे।
इसी दौरान पूर्व विधायक के समर्थक उन्हें मारने-पीटने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया। खबर लगते ही सुरियावां पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। एक घंटे से अधिक समय तक दोनों नेता डटे रहे। बसपा सेक्टर अध्यक्ष ने पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, नीतेश तिवारी और दीपक तिवारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने इनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में एसपी डीपीएन पांडेय ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पैसे बांटने का आरोप,भाजपा प्रत्याशी समेत दो के खिलाफ केस
up police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सात हजार से अधिक रुपये भी बरामद किए।
सुरियावां के महदेपुर गांव में मंगलवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी रवींद्रनाथ त्रिपाठी की ओर से पैसे बांटने की शिकायत मिली।
इस पर सुरियावां पुलिस महदेपुर पहुंची। पुलिस को देखते ही समर्थकों में खलबली मच गई। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के डुहियां निवासी समर्थक बच्चे लाल साव के बैग से 7,205 रुपये बरामद किए।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए भाजपा प्रत्याशी और समर्थक के खिलाफ धारा 171 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी भदोही परमहंस मिश्र ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।