फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Birth and death certificates will also be made in the zonal office from today

आज से जोनल कार्यालय में भी बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

Fri, 25 Mar 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates will also be made in the zonal office from today
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अब आपको नगर निगम कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। इन प्रमाणपत्रों को जोनल कार्यालय से भी बनवाया जा सकेगा। इसके लिए निगम के सभी जोनल अधिकारियों को पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू करने के लिए कहा गया है। बृहस्पतिवार को सभी जोनल अधिकारियों को अगले आदेश तक पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल करने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार से नगर निगम के सभी जोनल अधिकारी प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, जनवरी में नई व्यवस्था के तहत जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम नगर निगम के सभी पांच जोन में स्थानांतरित करते हुए जोनल अधिकारी को रजिस्ट्रार बना दिया गया था। लेकिन जोनल अधिकारियों ने काम करने से अपने हाथ खड़े कर लिए। इसके बाद से इस व्यवस्था के तहत काम नहीं हो रहा था। ऐसे में लोगों को प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी ने बताया कि नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर अगले आदेश तक पुरानी व्यवस्था को लागू किया गया है। जिसके तहत अब सभी जोनल अधिकारी भी प्रमाणपत्र जारी करेंगे। बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों तक इसकी सूचना भेज दी गई। शुक्रवार से सभी जोन पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए रसीद कटेगी और प्रमाणपत्र जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed