फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bird collided with Akasa Airlines plane: Pilot made a safe landing, 172 passengers in fear

अकासा एयरलाइंस के विमान से टकराया पक्षी: पायलट ने सूझबूझ से कराई सुरक्षित लैंडिंग, सहमे 172 यात्री

Wed, 07 Jun 2023 01:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Jun 2023 01:37 PM IST
सार

मुंबई से आ रहे विमान से पक्षी टकराया तो जोर की आवाज आई जिसके कारण सभी यात्री सहम गए। फिर क्रू मेंबर्स ने मोर्चा संभाला और सबका हौसला बढ़ाया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

विज्ञापन
Bird collided with Akasa Airlines plane: Pilot made a safe landing, 172 passengers in fear
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir

विस्तार

मंगलवार को मुंबई से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले अकासा एयरलाइंस के विमान (क्यूपी 1498)  से पक्षी टकरा गया। इससे विमान का लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। बताया जा रहा है की मुंबई से आ रहे विमान से पक्षी टकराया तो जोर की आवाज आई जिसके कारण सभी यात्री सहम गए। फिर क्रू मेंबर्स ने मोर्चा संभाला और सबका हौसला बढ़ाया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी के इस गांव में अब नहीं होगी किसी मृतक की तेरहवीं, जंगल में आग की तरह फैली खबर, क्या है मामला
विज्ञापन

वाराणसी से मुंबई के लिए 172 यात्रियों को उड़ान भरना था, लेकिन मुंबई की उड़ान रद्द कर दी गई। कुछ यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया, वही कुछ यात्री आज मुंबई जाएंगे। विमान में 172 यात्री सवार थे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी के निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि, वाराणसी में इस तरह की घटना पहले नहीं हुई है। मुंबई में विमान के उड़ान भरते ही पक्षी टकराया था। विमान का जो भी पार्ट खराब था, उसे बदलाव कर यात्रियों को इसी विमान से बंगलूरू भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed