{"_id":"591224f84f1c1baa7c8528df","slug":"biometric-attendance-system-now-at-bhu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 10 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में मैनुअल हाजिरी के बदले अब जल्द ही बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू होगी। इससे जहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की निगरानी में अस्पताल प्रशासन को सहूलियत होगी, वहीं मरीजों को डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के देर से आने की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की तैयारी है कि जुलाई माह से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करा दी जाए। यहां करीब डेढ़ हजार चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ सेवाएं देते हैं।
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, नेपाल से हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल आते हैं। अक्सर पर्चा काउंटर, जांच केंद्रों में समय से काम शुरू न होने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। ओपीडी में भी डॉक्टरों के समय से न आने की शिकायतें रहती हैं। इसके मद्देनजर अस्पताल प्रशासन ने बायोमेट्रिक अटेडेंस की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, ब्लडबैंक, वार्ड सहित अन्य जगहों पर बायोमेट्रिक मशीन लगेगी। इसकी मानीटरिंग खुद चिकित्सा अधीक्षक करेंगे।