{"_id":"61cb7055164c1535af2ff57e","slug":"bike-riders-took-away-the-child-playing-at-home-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : घर में खेल रहे बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार, पुलिस की घेराबंदी पर छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : घर में खेल रहे बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार, पुलिस की घेराबंदी पर छोड़ भागे
Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
सार
पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली कि बच्चे का अपहरण हो गया है तो कोतवाली पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के उंचनी खुर्द गांव में अज्ञात बाइक सवार 10 वर्षीय बालक को बाइक पर बैठा कर उठा ले गए। पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली कि बच्चे का अपहरण हो गया है तो कोतवाली पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर घेराबंदी की गई। हालांकि कचगांव के पास अपहरणकर्ता बालक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
महेंद्र यादव का 10 वर्षीय बच्चा विशाल यादव अपने घर पर मंगलवार को मां सविता देवी के साथ था। उसी समय बाइक पर सवार दो अज्ञात घर पहुंचे और सविता देवी से पूछा कि उज्जवला योजना के तहत गैस मिला है। उसके बाद एक फोटो पेपर देने के बहाने दोनों बाइक सवार मनबढ़ों ने बच्चों को बैठाकर लेकर चल दिए। जिसके पीछे-पीछे मां सविता देवी चिल्लाती हुई संदीप कोटेदार को सूचना दी।
विज्ञापन
कोटेदार ने तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मडि़याहूं कोतवाल अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की घेराबंदी करने के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस की वाहन चेकिंग के चलते बदमाशों ने बालक को कहीं छोड़ दिया। इसके बाद कचगांव की तरफ से बालक पैदल लौट रहा था।
विज्ञापन
बच्चा मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बच्चे को कोतवाली लाकर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि हर प्वाइंट पर बाइकों की चेकिंग के बढ़ते दबाव को देखकर बाइक सवारों ने बच्चे को छोड़कर भाग गए।