फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike rider ran away with a bag in a dispute with the pharmaceutical company

Varanasi News: दवा कंपनी के एमआर से बैग छीनकर भागे बदमाश, बैग में थीं चेक बुक, बिल और...

Sun, 04 Dec 2022 08:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 08:17 AM IST
सार

शिवपुर थाना अंतर्गत खुशहाल नगर निवासी मनीष सिंह के अनुसार वह दवा कंपनी में एमआर है। शाम को वह बाइक से कचहरी की ओर जा रहा था। नदेसर स्थित दूरदर्शन के पास पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर वरुणा पुल की ओर भाग निकले। बैग में चेक बुक, बिल, दवाएं आदि थीं।

विज्ञापन
Bike rider ran away with a bag in a dispute with the pharmaceutical company
दवा कंपनी के एमआर से बैग छीनकर भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाइक टकराने पर विवाद में एमआर का बैग बाइक सवार दो युवक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पीछा किया और कचहरी पुलिस चौकी पर सूचना दी। मगर, इस मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस मामले में डीसीपी वरुणा जोन ने लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज कचहरी विनोद कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन

शिवपुर थाना अंतर्गत खुशहाल नगर निवासी मनीष सिंह के अनुसार वह दवा कंपनी में एमआर है। शाम को वह बाइक से कचहरी की ओर जा रहा था। नदेसर स्थित दूरदर्शन के पास पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर वरुणा पुल की ओर भाग निकले। बैग में चेक बुक, बिल, दवाएं आदि थीं।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार लूट नहीं हुई है। नदेसर क्षेत्र के दूरदर्शन के पास जाम लगा था इस बीच एमआर मनीष और बाइक सवार सभईपुर निवासी दो युवक की बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक के बाइक का मेडिगार्ड टूट गया। एमआर से वह सब साढ़े छह सौ रुपये नया मेडिगार्ड का पैसा मांगने लगे। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और बाइक सवार दोनों युवक एमआर का बैग ले गए। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज कचहरी विनोद मिश्रा के पास गए तो वह नदेसर का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया। चौकी इंचार्ज भोला मिश्रा को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरन मिल के कर्मचारी से 45 हजार की उचक्कागिरी
कछवारोड। धान बिक्री का 45 हजार लेकर आयरन मिल जाते वक्त कर्मचारी से चार पहिया वाहन में शनिवार दोपहर उचक्कागिरी हो गई। दोनों घटनाओं की पुलिस तफ्तीश कर रही है।

मिर्जापुर के जमुआरी गांव निवासी पीड़ित सूर्यबली भारती के अनुसार वह रोहनिया स्थित शहबाबाद स्थित आयरन मिल में कर्मी है। धान बिक्री को लेकर कछवारोड आया। यहां बिक्री के 45 हजार रुपये लेकर मिल के लिए निकला। सड़क पर आते ही शहाबाबाद जाने के लिए चार पहिया वाहन को हाथ देकर रुकवाया। पीड़ित सूर्यबली का आरोप है कि कुछ दूर जाने पर वाहन में सवार युवकों ने उसका पैसा धोखे से निकाल लिया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार मामला संदिग्ध है, गाड़ी का नंबर भी पीड़ित को याद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed