{"_id":"64c95222340c1708b5055cc4","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-varanasi-news-c-313-1-svns1023-1450-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
शहर कोतवाली के रजदेपुर देहाती रौजा निवासी सुजीत कुमार यादव (38) किसी काम से बाइक से वाराणसी गए थे। वहां से देर शाम घर वापस लौट रहे थे। अतरसुआ गांव के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी।
जब- तक आस-पास के लोग घटना स्थल पहुंचते चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग शव देखकर रोने- बिलखने लगे। पुलिस ने देर रात शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
दूसरे दिन थाना पहुंचकर परिजनों ने कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका यादव और पुत्र साकेत के बिलखने से वहां मौजूद लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। आस-पास के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
मृतक के बड़े भाई संजय यादव ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।