फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   annapurna grandeur apartment fire case varanasi police will record statement of flat owners today

अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में आग मामला: फ्लैट मालिकों का आज बयान दर्ज करेगी पुलिस, बिल्डर के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश

Mon, 11 Apr 2022 10:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2022 10:14 AM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्थित अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के बी-ब्लॉक के चौथे मंजिल पर गुरुवार रात भीषण आग लगी थी। मामले में फ्लैट मालिकों ने बिल्डर आरसी जैन और प्रभात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आज फ्लैट मालिकों का बयान दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
annapurna grandeur apartment  fire case  varanasi police will record statement of flat owners today
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामने अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के पीड़ित फ्लैट मालिकों का सोमवार को वाराणसी की सिगरा पुलिस बयान दर्ज करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं रविवार को भी बिल्डर आरसी जैन और प्रभात ढंढानिया के खिलाफ फ्लैट मालिकों में जबरदस्त आक्रोश रहा।

विज्ञापन


इधर,  प्रशासन की ओर से गठित जांच टीम को अब तक बिल्डरों की लापरवाही मिली है। बी-ब्लॉक के चौथे मंजिल पर साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। फ्लैट मालिकों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर मंथन किया। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार को फ्लैट मालिकों का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमे की जांच प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


वहीं बी-ब्लॉक के 401 फ्लैट में रहने वाली मीना गुप्ता और राकेश गुप्ता को मकान की मरम्मत की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल से बेटे आयुष की बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। आग की लपटों में बेटे आयुष के किताबें और नोट्स जल गए हैं। बच्चे को पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। जबकि छोटे बेटे प्रत्युष के देखभाल की भी चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी थी आग, 15 से अधिक लोगों को किया गया था रेस्क्यू

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सामने 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रेंड्योर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लग गई थी। लगभग तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया था। चौथी बिल्डिंग के ऊपर फंसे 15 से अधिक लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे की रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला था। एहतियातन अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाकों की बिजली काट दी गई थी।

174 बहुमंजिला भवनों की जांची जाएगी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था

बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम को लेकर अग्निशमन विभाग का सात दिवसीय जांच अभियान सोमवार से शुरू होगा। वीडीए से मिले 174 बिल्डिंग की लिस्ट में सभी अपार्टमेंट व भवनों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम की तहकीकात मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह करेंगे। सीएफओ अपनी जांच सात दिन में पूरी करते हुए जांच रिपोर्ट पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed