फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider caught in the grip of a rail engine, a young man dragged for 20 meters in chandauli

यूपी: रेल इंजन की चपेट में आया बाइक सवार, 20 मीटर तक घिसटता गया युवक, मौत

Thu, 10 Sep 2020 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider caught in the grip of a rail engine, a young man dragged for 20 meters in chandauli
ट्रैक पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय गुरुवार की सुबह रेलवे इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं रेलपटरी से निकली चिंगारी से उसकी बाइक पूरी तरह धू-धू कर जल गई।

विज्ञापन

मृतक हृदयपुर के निवासी थे। वह जिउतिया की पूजा के लिए फल और पूजा की सामग्री लेकर घर लौट रहे थे। इंजन के धक्के से युवक बाइक सहित 50 मीटर तक घिसटता चला गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने जली बाइक कब्जे में लेकर ट्रैक खाली कराया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



हृदयपुर गांव निवासी कन्हैया यादव का बेटा राजेश यादव(36) खेती किसानी करता था। गुरुवार को जिउतिया पूजा के लिए फल और पूजन सामग्री खरीदने के लिए राजेश बाइक लेकर घर से निकला। वह समान खरीदकर घर वापस जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पास रेलवे लाइन है। राजेश रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी ओएचई वायर की मरम्मत करने वाला इंजन आ गया और राजेश को धक्का मार दिया। इंजन के धक्के से राजेश बाइक सहित फंस गया और ट्रैक पर घिसटने लगा।

लगभग 50 मीटर घिसटने पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो शोर मचाया, तब इंजन रुका। इस बीच बाइक में आग लग गई। यह देख इंजन में सवार लोग इंजन लेकर वापस चले गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड, अरपीएफ और पुलिस को सूचित किया।

घायल राजेश को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने जलते बाइक को बुझाया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ एएसआई राजेश चंद ने जली बाइक कब्जे में ली और रेलवे ट्रैक खाली कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed