फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike falls into river, one dead and one seriously injured in sonbhadra

हवा से बातें कर रही बाइक नदी में गिरी, एक की मौत, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग

Thu, 13 Feb 2020 12:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 13 Feb 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bike falls into river, one dead and one seriously injured in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा तेज गति से बाइक चलाना चंद मिनटों में ही काल बन गया, जब एक अनियंत्रित बाइक पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदा रहने की जद्दोजहद कर रहा है।

विज्ञापन

 

हरीप्रसाद 55 पुत्र रामवृक्ष निवासी सुंदरी थाना दुद्धी और छोटेलाल 30 पुत्र सत्यनारायण निवासी कनवा थाना बभनी बाइक से अपने घर सुंदरी जा रहे थे। इसी दौरान बचरा नदी के पास पहुंचते ही बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और बुधवार की रात करीब नौ बजे बेकाबू होकर पुलिया के नीचे गिर गई। जिससे हरीप्रसाद मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों की नजर जब पड़ी तो लोगों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पाते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बभनी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल छोटेलाल को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक हरीप्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed