फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big Negligence of Electricity Department woman dies due to current in wire falling in Ballia people jam the highway

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: बलिया में गिरे तार में करंट से महिला की मौत, लोगों ने हाईवे किया जाम

Fri, 06 Aug 2021 02:04 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 06 Aug 2021 02:04 PM IST
सार

रात में ही तार टूट कर गिरा, सूचना बिजली विभाग को दी गई थी। लापरवाह विभाग ने न तो आपूर्ति ठप की और न ही लाइन दुरुस्त किया। सांसद की सख्ती के बाद एसई ने जेई को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Big Negligence of Electricity Department woman dies due to current in wire falling in Ballia people jam the highway
महिला की मौत के बाद एनएच-31 को जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप नई बस्ती गांव में शुक्रवार सुबह टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।  तार रात में ही गिरा था, सूचना के बावजूद बिजली विभाग से न तो आपूर्ति ठप की और न ही तार को दुरुस्त किया था।

विज्ञापन


नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ एनएच-31 पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके बाद एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। वहीं सांसद की सख्ती के बाद एसई ने लापरवाही के आरोप में जेई को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा निजी लाइनमैन को बर्खास्त किया। 
विज्ञापन


नई बस्ती के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बिजली का तार टूट कर गिर गया था। इसकी सूचना बस्तीवासियों की ओर से बिजली विभाग को दी गई थी। इसके बाद भी न बिजली काटी गई और न ही तार दुरुस्त किया। शुक्रवार की भोर में बस्ती निवासी चंदा देवी (35) पत्नी अनंत साह का गलती से पैर तार पर पड़ गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा के समझाने पर जाम समाप्त किया। जेई विनोद भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएसएनएल फेल था। इससे संपर्क नहीं हो पाया। सूचना समय से मिली होती तो बिजली काट दी गई होती। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। मृतका के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। वहीं बस्ती वालों का कहना है कि सूचना रात में ही बिजली विभाग को दे दी गई थी। 

सांसद हुए सख्त, जेई निलंबित व लाइनमैन बर्खास्त

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बिजली से बार-बार हो रही मौत पर कड़ा रुख अख्तियार किया। मामले में सांसद ने बिजली विभाग के एसई रविंद्र कुमार जैन को स्पष्ट कहा कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद से वार्ता के क्रम में एसई ने संबंधित जेई विनोद भारद्वाज को निलंबित कर दिया। घटनास्थल क्षेत्र में तैनात निजी लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया। एसई रविंद्र कुमार जैन ने कहा कि मृतक के परिजनों को जल्द ही पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed