फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big change in the route of Vande Bharat train: Many trains of Prayagraj and Ballia will also remain cancelled

वंदेभारत ट्रेन के रूट में बड़ा बदलाव: प्रयागराज और बलिया की कई ट्रेनें भी रहेंगी रद्द, जानिए क्या है कारण ?

Sat, 18 Mar 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 18 Mar 2023 12:07 PM IST
सार

बलिया से 27 मार्च, 2023 को चलने वाली 01028 बलिया-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-बनारस-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Big change in the route of Vande Bharat train: Many trains of Prayagraj and Ballia will also remain cancelled
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 से 28 मार्च तक जंघई होते हुए प्रयागराज की ओर आएगी और जाएगी। यही नहीं, कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का प्लेटफार्म भी एक की बजाए छह या सात हो जाएगा। पहले ये ट्रेन प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस होते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन आती थी लेकिन, अब प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, इसके अलावा पांच ट्रेनें भी अलग-अलग तिथि से लेकर 28 मार्च तक निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


रेलवे ने यह निर्णय बनारस-प्रयागराज रेल खंड के झूसी-रामनाथपुर स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य और झूसी स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के चल रहे कार्यों को देखते हुए लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 18 से 25 मार्च तक प्री-इंटरलॉक एवं 26 से 28 मार्च तक नॉन इंटरलॉक कार्य किए जाने हैं। 28 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाना है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

 

Big change in the route of Vande Bharat train: Many trains of Prayagraj and Ballia will also remain cancelled
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 05196/05195 प्रयागराज रामबाग-बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी।

- 05169/05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी।
- 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 26 से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी।

-05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 26 से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी।
-05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 एवं 28 मार्च को निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

- दादर से 26 मार्च, 2023 को चलने वाली 01027 दादर-बलिया विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-बनारस-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- बलिया से 27 मार्च, 2023 को चलने वाली 01028 बलिया-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-बनारस-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।

- अहमदाबाद से 26 मार्च, 2023 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-बनारस-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed