{"_id":"5aa779824f1c1bbb758b52b8","slug":"big-blunder-in-security-of-pm-modi-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई यह बड़ी चूक, जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई यह बड़ी चूक, जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह पटना इंटरसिटी ट्रेन को हरी झंडी देने के बाद लोगो का अभिनंदन स्वीकार करते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस दौरे पर फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों से साथ सोमवार को आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हुई। एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए पीएम मोदी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन गए थे। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी की फ्लीट के साथ ही प्रतिबंध के बावजूद भी आमजन स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में घुस गए।
कई लोग तो पीएम मोदी के वाहन के समीप भी खड़े दिखे। इसे लेकर एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस-प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। पूछा कि चूक क्यों और कैसे हुई, इसका स्पष्टीकरण दें। माना जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस लापरवाही पर जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।

अधिकारियों को सूंघ गया सांप
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की फ्लीट जैसे ही स्टेशन परिसर में पहुंची, बाहर खड़े आमजन भी धड़धड़ाते हुए अंदर घुस गए। जब पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वापस आए तो बाहर का नजारा देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। परिसर में कई लोग घुस आए थे।
प्रधानमंत्री के जाते ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा में हुई इतनी बड़ी चूक को लेकर जिम्मेदारों पर बरस पड़े। पूछा कि आखिर यह कैसे हो गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर एसपीजी के अधिकारी काफी नाराज नजर आए। ए
सपीजी के अधिकारियों की नाराजगी देख जिला प्रशासन, पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को सांप सूंघ गया था। इस संबंध में कोई जवाब देने की स्थिति में नहीं दिखा। बताया जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस लापरवाही की रिपोर्ट पीएमओ भेजी जाएगी। वहां के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।