फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's Prof. RS Dubey appointed as Chancellor of NIPA

Varanasi News: बीएचयू के प्रो. आरएस दूबे बने नीपा के चांसलर

Thu, 23 Apr 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BHU's Prof. RS Dubey appointed as Chancellor of NIPA
बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर रमाशंकर दूबे को नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का चांसलर नियुक्त किया गया है। प्रो. दुबे बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित बायो केमेस्ट्री विभाग में फैकल्टी रह चुके हैं। बुधवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रपत्र के अनुसार यह नियुक्ति शिक्षा मंत्री ने पांच वर्ष के लिए की है। एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैव रसायन वैज्ञानिक और कुशल शिक्षाविद प्रो. दूबे इससे पहले तीन विश्वविद्यालयों गुजरात केंद्रीय विवि बड़ोदरा, तिलकामांझी भागलपुर विवि बिहार और गुरु घासीदास विवि विलासपुर, छत्तीसगढ़ के कुलपति रह चुके हैं। नीपा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित शैक्षिक योजना, प्रबंधन और क्षमता निर्माण में एक अग्रणी मानित विवि है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed