फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's Prof. Ramnarayan Dwivedi nominated as a member of the Central University of Punjab Board.

Varanasi News: बीएचयू के प्रो. रामनारायण द्विवेदी पंजाब केंद्रीय विवि बोर्ड सदस्य नामित

Tue, 07 Jul 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
BHU's Prof. Ramnarayan Dwivedi nominated as a member of the Central University of Punjab Board.
बीएचयू के प्रो. रामनारायण द्विवेदी को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में सदस्य नामित किया गया है। विवि के गुरु तेग बहादुर भारतीय सभ्यता और धार्मिक परंपराओं के अध्ययन केंद्र बोर्ड में उन्हें स्थान मिला। यह नियुक्ति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना के तहत हुई है। इस योजना का उद्देश्य भारतीय विद्या परंपराओं और सभी संप्रदायों का संरक्षण करना है। सात सदस्यीय इस बोर्ड में दो सदस्य दूसरे विश्वविद्यालयों से हैं। इनमें प्रो. रामनारायण और दिल्ली विवि के प्रो. ओमनाथ बिमली शामिल हैं। प्रो. द्विवेदी बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के व्याकरण विभाग के वरिष्ठ आचार्य हैं। वह पूर्व में विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें कई विश्वविद्यालयों में अध्ययन बोर्ड और कार्य परिषद सदस्य के रूप में अनुभव है। उनके 12 ग्रंथ और 50 से ज्यादा शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। सहायक कुलसचिव से नियुक्ति पत्र मिला। वहीं, संपूर्णानंद के कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed