फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Zoology department employee accused contractors for beating and snatching two thousand rupees

बीएचयू: जंतु विज्ञान विभाग के कर्मचारी ने मारपीट कर दो हजार रुपये छीनने का लगाया आरोप

Sat, 22 Jan 2022 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jan 2022 10:30 PM IST
सार

बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग के कर्मचारी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को ठेकेदारों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं उसकी जेब से 2000 रुपए भी छीन लिए गए। 

विज्ञापन
BHU Zoology department employee accused contractors for beating and snatching two thousand rupees
बीएचयू कर्मी विनोद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  जंतु विभाग के कर्मचारी विनोद यादव ने एक ठेकेदार सहित पांच पर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगाया। शुक्रवार की शाम की घटना के बाबत कर्मचारी ने लंका थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत सीरगोवर्धनपुर निवासी विनोद यादव के अनुसार बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग में शाम की ड्यूटी खत्म कर चाभी पहुंचाने के लिए प्रोफेसर के घर जा रहा था। मुख्य कार्यशाला के सामने सड़क खोदाई के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ता खोलने के लिए कहने पर ठेकेदार ने बाइक की चाभी निकालते हुए पिटाई कर दी। इस दौरान पांच अन्य युवकों को भी बुलवा लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने बीच बचाव कर छुड़ाया। इस दौरान आरोपियों ने जेब से दो हजार रुपये भी लूट लिया। लंका इंस्पेेक्टर वेद प्रकाश राय के अनुसार घटना की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  पति ने आर्केस्ट्रा में नृत्य और देह व्यापार करने का बनाया दबाव, विरोध पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

  टिसौरा में मकान गिरने से महिला की मौत

चोलापुर थाना क्षेत्र के  टिसौरा गांव में शनिवार को दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी  दूधनाथ राजभर की पत्नी नीलम (54) अपने कच्चे मकान में सुबह बैठी हुई थी, इसी बीच मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दबने से नीलम घायल हो गई। परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के लोगों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।

वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

टड़िया गांव के पास शनिवार दोपहर मालवाहक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मिर्जामुराद भटपुरवा करधना निवासी अशोक पटेल (50) अपनी पुत्री आस्था पटेल (18) को बाइक से लेकर रोहनिया नकाइन गांव स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। टड़िया गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी।

दो पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने देरखू मोड़ के पास से एक युवक को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी दरेखू का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed