फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU woman professor fire herself in gargi hostel in varanasi

बीएचयू: महिला प्रोफेसर ने आग लगाकर दी जान,सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
सार

प्रो. किरन सिंह विज्ञान संस्थान में मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर थीं। वह सरोजनी हॉस्टल की एडमिन वॉर्डन थीं और इस समय गार्गी हॉस्टल के एडमिन वॉर्डन के आवास में रह रही थीं।

विज्ञापन
BHU woman professor fire herself in gargi hostel in varanasi
बीएचयू प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञान संस्थान के मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन सिंह ने सोमवार को परिसर स्थित अपने आवास पर आग लगाकर जान दे दी। जिस समय यह घटना हुई उनके पति विवेक सिंह घर से बाहर गए थे और घर में केवल 11 साल की बेटी  ही थी।

विज्ञापन


घर से आग का धुंआ उठता देख बेटी स्वयंप्रभा उर्फ एनी ने ही पास के हॉस्टल में मौजूद लोगों को जाकर इसकी सूचना दी। इसके बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। आग की सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड, पुलिस के साथ ही कुछ ही समय में दमकल की गाड़ी भी आ गई लेकिन तब तक डॉ. सिंह पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


सरोजनी नायडू हॉस्टल की एडमिन वार्डन डॉ. किरन सिंह इस समय गार्गी हॉस्टल के वार्डन वाले आवास में रहती थी। मूल रूप से भोजूबीर निवासी डॉ. किरन के पति विवेक सिंह गोरखपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है दोपहर करीब 12 बजे डॉ. किरन ने घर की सफाई के लिए हॉस्टल के मेस में काम करने वाले कर्मचारी को घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सफाई करने आया तो उन्होंने उसे मना कर दिया और अगले दिन आने को कहा। कुछ देर बाद ही बेटी एनी ने स्टोर रूम से उपर धुंआ उठता देखा तो घबराकर पास के हॉस्टल में गई और लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर लोग पहुंचे तब तक डा. किरन की मौत हो चुकी थी।

इधर, मौत की खबर मिलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी, बीएचयू विज्ञान संकाय प्रमुख सहित बड़ी संख्या में संस्थान के शिक्षक भी आवास पर पहुंच गए। उधर फारेसिंक टीम ने आवास पर पहुंचकर जांच कर घटना स्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किया।  

इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने कहा कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि डॉ. किरन ने कागज के ढेर पर तेल छिड़कर आग लगाई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मायके वालों को भी सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed