फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will have entrance examinations from August 16

बीएचयू की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला, अगस्त महीने की इस तारीख को होंगे एक्जाम 

Tue, 30 Jun 2020 08:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 30 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
BHU will have entrance examinations from August 16
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त से 31 अगस्त के बीच कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तिथि प्रस्तावित करने के साथ ही अन्य तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई संकाय प्रमुखों और यूनिवर्सिटी एडमिशन कोऑर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में इसका फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र 2020- 2021 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। देश के 202 शहरों में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने पहले 10 जुलाई से 29 जुलाई के बीच परीक्षा कराने की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन


कुलपति की अध्यक्षता वाली संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुखों और यूनिवर्सिटी एडमिशन कोऑर्डिनेशन बोर्ड, अपैक्स एडवाइजरी कमेटी की बैठक में प्रवेश परीक्षा से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के पीआरओ सेल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सरकार की ओर से अनलॉक टू को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 16 अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इन तिथियों में प्रवेश परीक्षाएं कोविड-19 की उस समय की स्थिति और मानव संसाधन विकास मंत्रालय, यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर कराई जाएगी। बीएचयू प्रशासन ने अभ्यर्थियों से प्रवेश परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed