फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will conduct short term courses on sin virtue salvation manliness and women power in varanasi

Exclusive: बीएचयू में पाप, पुण्य, मोक्ष, पुरुषार्थ व स्त्री शक्ति पर चलेंगे शॉर्ट टर्म कोर्स, 15 तक करें आवेदन

Thu, 11 Sep 2025 07:55 AM IST
प्रगति चंद हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Sep 2025 07:55 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में पाप, पुण्य, मोक्ष, पुरुषार्थ और स्त्री शक्ति पर शॉर्ट टर्म कोर्स चलाए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी 15 तक आवेदन कर सकते हैं। 17 सितंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी। 

विज्ञापन
BHU will conduct short term courses on sin virtue salvation manliness and women power in varanasi
भारत अध्ययन केंद्र में चलेंगी कक्षाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पाप, पुण्य, मोक्ष, पुरुषार्थ, ब्रह्मांडीय रहस्यों समेत 12 पौराणिक मुद्दों पर शॉर्ट टर्म कोर्स चलेंगे। गरुण पुराण से संबंधित कोर्स भी संचालित होंगे। इसमें भगवान विष्णु और गरुण के बीच नर्क, स्वर्ग, श्राद्ध-तर्पण और जीवन-मृत्यु से जुड़ी थ्योरी और उनके व्यावहारिक रूप की बात होगी। 15 सितंबर तक आवेदन का मौका है।

विज्ञापन


भारत अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसकी पहली कक्षा 17 सितंबर को पुराणों में धार्मिक अनुष्ठानों और उत्सवों की भूमिका विषय पर चलेगी। भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी का व्याख्यान होगा। इसमें लेक्चर लेने वाले सभी प्रोफेसर बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के अलग-अलग विभागों से ही होंगे। कुल मिलाकर 12 लेक्चर होंगे। केंद्र के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी ने बताया कि शाॅर्ट टर्म कोर्स की मांग बढ़ी है। इसे कोई भी अपने घर पर बैठे-बैठे आसानी से कर सकता है। बीएचयू के प्रकांड विद्वानों की टीम पूरे पुराणों की एक-एक बात का अध्ययन कराएगी।

विज्ञापन

युद्ध के मनोवैज्ञानिक और परिवार के मूल्यों की रक्षा पर होगी क्लास
पुराणों में गुरु शिष्य परंपरा, नारी का स्थान और शक्ति का स्वरूप, पुरुषार्थ का आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक पक्ष, युद्ध नीति बनाम आधुनिक युद्ध सिद्धांत, आदर्श राजा और राज्य की संकल्पना सहित अंतरिक्ष, ब्रह्मांड की संकल्पना, सामाजिक पारिवारिक मूल्यों की रक्षा, पुराणों में प्रेरणाप्रद उपदेश, पुराणों के आलाेक में भक्तिमार्ग का विकास आदि पर पर अलग-अलग दिन कक्षाएं चलेंगी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: काशी में कल बंद रहेंगे कई स्कूल, देह व्यापार में 17 के खिलाफ केस समेत पढ़ें प्रमुख खबरें 
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों को 1200 और बाहरियों की 2000 फीस
इस कोर्स की कक्षाओं में भाग लेने के लिए बीएचयू के नियमित छात्र-छात्राओं के 1200 रुपये शुल्क तय किया गया है। शिक्षकों और रिसर्च स्कॉलर्स को 3000 रुपये, बीएचयू के बाहर के विवि के छात्र-छात्राओं को 2000 रुपये और विदेशी व एनआरआई छात्रों को 3500 रुपये देने होंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। पूरा कोर्स करने के बाद सभी छात्र और छात्राओं को एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। इस कोर्स का कोआर्डिनेटर विजिटिंग फेलो डॉ. जया पांडेय को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed