फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Vice Chancellor Prof Sudhir Kumar Jain will take charge on friday after 55 days of appointment

बीएचयू: वाराणसी पहुंचे कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, नियुक्ति के 55 दिन बाद कल संभालेंगे कार्यभार

Thu, 06 Jan 2022 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 10:29 PM IST
सार

बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन गुरुवार को वाराणसी पहुंच गए। आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो.जैन को 13 नवंबर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
BHU Vice Chancellor Prof Sudhir Kumar Jain will take charge on friday after 55 days of appointment
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का अधिकारियों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। वह शुक्रवार को विश्वविद्यालय के 28वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इधर विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो.जैन को 13 नवंबर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वह विश्वविद्यालय आए। यहां छह दिन तक बीएचयू में रहने के दौरान नवनियुक्त कुलपति ने शिक्षकों, अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही छात्रावास का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण किए बिना अहमदाबाद लौट गए थे। नियुक्ति की बात करें तो 13 नवंबर को नियुक्ति के पूरे 55 दिन बाद वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पहले प्रो. जैन ने भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम जाकर वहां भी मत्था टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त कुलपति बोले- बीएचयू को दिलाएंगे नई पहचान

बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बातचीत में कहा कि सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाएंगे। इसमें पठन-पाठन के साथ ही शोध का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। सुविधाओं में भी हर संभव विस्तार किया जाएगा। छात्रों का हित पहली प्राथमिकता होगी।

जहां तक बीएचयू की बात है तो यहां अस्पताल भी है, ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। इसमें लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी जिम्मेदारों को इस पर विशेष ध्यान देना होगा। 
पढ़ेंः बनारस में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: 24 घंटे में मिले 174 पॉजिटिव मरीज, अब जिले में 421 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed