फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

बीएचयू में फिजिकल मेडिसिन-रिहैबिलिटेशन की ओपीडी शुरू

Sat, 23 Nov 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bhu
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शुक्रवार से फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन की ओपीडी सेवा शुरू हो गई। हर शुक्रवार को 3 से 5 बजे तक चलने वाली ओपीडी में जहां लोगों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से शारीरिक विकृतियों को ठीक करने का परामर्श दिया जाएगा, वहीं दस बेड पर भर्ती की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

बीएचयू अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो.एके राय, डॉ. ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मरीजों की संख्या के अनुसार आने वाले दिनों में ओपीडी का समय बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन भी किया जाएगा। फिजियोथेरेपी द्वारा पहले उनकी शारीरिक विकृतियों को ठीक किया जाता है। बताया कि अस्थि रोग विभाग द्वारा फिजियोथैरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी का स्नातक कोर्स भी इसी सत्र में शुरू किया गया है। इसमें अभी 40 सीटें हैं जिसे आगे चलकर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कृत्रिम अंग, कैलिपर, ब्रेस, स्प्लिंट इत्यादि का मरीजों के आवश्यकतानुसार निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed