फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Tourism Management Department received eight crore rupees from European Union

Varanasi News: बीएचयू के पर्यटन प्रबंधन विभाग को यूरोपीय संघ से मिले आठ करोड़ रुपये, करवाए जाएंगे ये काम

Wed, 31 Dec 2025 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Dec 2025 02:31 PM IST
सार

Varanasi News: यूरोप में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1970 के दशक में एक छात्र–विनिमय कार्यक्रम (स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम) की शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
BHU Tourism Management Department received eight crore rupees from European Union
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू के कला संकाय के पर्यटन प्रबंधन विभाग को यूरोपीय संघ की ओर से आठ करोड़ का अनुदान मिला है। कैपेसिटी बिल्डिंग इन हायर एजुकेशन (सीबीएचई) के तहत कला संकाय को मिलने वाला यह पहला इरास्मस अनुदान है। इस अनुदान के सहयोग से अक्तूबर 2028 तक यूरोपीय देशों के शिक्षकों, छात्रों को शामिल करते हुए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन


यूरोप में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1970 के दशक में एक छात्र–विनिमय कार्यक्रम (स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम) की शुरुआत हुई। इसे आगे बढ़ाने के लिए यूरोपीय समुदाय ने 1987 में आधिकारिक रूप से इरास्मस (यूरोपीय रीजन एक्शन स्कीम फॉर द मोबिलिटी ऑफ यूनिवर्सिटी स्टूडेंट) कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय देखरेख स्पांसर्ड रिसर्च एंड इंडस्टि्रयल कंसल्टेंसी सेल की ओर से की जाएगी। 
विज्ञापन


पर्यटन प्रबंधन विभाग में शोध टीम का नेतृत्व परियोजना प्रमुख के डॉ. प्रवीन राणा ने बताया कि परियोजना के तहत शिक्षकों, विद्यार्थियों और हितधारकों को अत्याधुनिक शिक्षण अवसर मिलेंगे। परियोजना के दौरान चार अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं और चार स्टडी विजिट आयोजित होंगी। शोध टीम में पर्यटन प्रबंधन विभाग की डॉ. शायजू पीजे, कला इतिहास विभाग से प्रो. ज्योति रोहिल्ला शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed