फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU to start three degree courses on foreign studies in varanasi

BHU: विदेशी अध्ययन पर बीएचयू में शुरू होंगे तीन डिग्री कोर्स, छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा प्रोत्साहित

Sat, 08 Nov 2025 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 03:25 PM IST
सार

विदेशी अध्ययन पर बीएचयू में तीन डिग्री कोर्स शुरू होंगे। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ समझौता कर ट्विनिंग (युगल) डिग्री कार्यक्रम, डुअल डिग्री और जॉइंट डिग्री दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
BHU to start three degree courses on foreign studies in varanasi
बदलते मौसम के साथ बीएचयू कैंपस में कुछ इस तरह जाते दिखे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के शोध और अध्ययन का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बढ़ाने के लिए तीन प्रकार की उपाधियां शुरू की जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ समझौता कर ट्विनिंग (युगल) डिग्री कार्यक्रम, डुअल डिग्री और जॉइंट डिग्री दी जाएगी। 

विज्ञापन


भारतीय शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए विदेशी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों की कार्यप्रणाली के लिए एक कार्यालय होगा। इसके तहत सभी तरह के वैश्विक एकेडमिक कार्यों को पूरा किया जाएगा। ये कार्यालय एक सहयोगी केंद्र के तौर पर काम करेगा। साथ ही विदेशी छात्रों के लिए यह नोडल एजेंसी के तौर पर काम करेगा। बीएचयू में करीब आठ घंटे तक चली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में 33 एजेंडों पर मंथन किया गया। इनमें से कई पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन


बीएचयू और वसंता कॉलेज में बीए और बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स
बीएचयू और वसंता कॉलेज में बीए और बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किया जाएगा। दो प्रोफेसरों को डीलिट देने के फैसले पर मुहर नहीं लगाई गई। छात्रों को स्वयं कोर्स की परीक्षा देने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। फैसला बृहस्पतिवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामना विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन 
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने शुक्रवार को महामना विद्यालय के नए बने भवन और कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed