{"_id":"61ae229201342040cd4db458","slug":"bhu-team-hoisted-the-tricolor-at-kedarkanth-base-camp-in-garhwal-himalayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः गढ़वाल हिमालय के केदारकंठ बेस कैंप पर बीएचयू की टीम ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः गढ़वाल हिमालय के केदारकंठ बेस कैंप पर बीएचयू की टीम ने फहराया तिरंगा
Mon, 06 Dec 2021 08:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:25 PM IST
सार
एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के तहत बीएचयू की टीम ट्रैकिंग शुरू कर जूड़ा का तालाब को पार करते हुए केदारकंठ बेस कैंप पहुंची। यहां आकस्मिक रेस्क्यू , रैपलिंग, जंगल ट्रैक और नाइट सर्वाइवल जैसे तकनीक के अभ्यास हुए।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के अंतर्गत केदारकंठ बेस कैंप पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू पर्वतारोहण केंद्र की ओर से चलाए जा रहे एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के तहत पर्वतारोहण अभ्यास कर बीएचयू की टीम वापस लौट आई है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने केदारकंठ बेस कैंप पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के अंतर्गत केदारकंठ शिखर पर 12 सदस्यीय टीम 25 नवंबर को रवाना हुई थी।
विज्ञापन
पर्वतारोहण केंद्र के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टीम प्रशिक्षक बलराम यादव, टीम इंचार्ज शिवनारायण यादव के नेतृत्व में 26 नवंबर को देहरादून होते हुए सांकरी गांव पहुंची थी। यहां से ट्रैकिंग शुरू कर जूड़ा का तालाब को पार करते हुए टीम केदारकंठ बेस कैंप पहुंची।
विज्ञापन
यहां आकस्मिक रेस्क्यू , रैपलिंग, जंगल ट्रैक और नाइट सर्वाइवल जैसे तकनीक के अभ्यास हुए। ठंड में अर्द्धरात्रि को आरोहण करते हुए टीम 30 नवंबर को सुबह 7 बजे शिखर पर पहुंच गयी। वहां टीम ने तिरंगे सहित विश्वविद्यालय की पताका फहराई। टीम में प्रतिमा यादव, शुभम जायसवाल, चंदन कुमार मिश्रा, साक्षी सोनकर, वंदना गुप्ता, विश्वजीत यादव और मनीष कुमार, रजनीश कुमार, विशिष्ठा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन