फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU team found information about another wall in excavation in Babhniyav

बभनियांव में बीएचयू की टीम को खोदाई में मिली एक और दीवार की जानकारी

Sat, 26 Feb 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
BHU team found information about another wall in excavation in Babhniyav
बभनियांव में चल रही खोदाई में तीन दिन पहले बीएचयू के पुरातत्वविदों को जो प्राचीन शिव मंदिर के पूर्वी छोर पर बाहरी दीवार की जानकारी मिली थी उसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। खोदाई कार्य में लगे पुरातत्वविदों का मानना है कि बाहरी दीवार मंदिर के चारों तरफ होने के साथ ही यहां एक और शिव मंदिर के भी संकेत मिल रहे हैं। जैसे-जैसे काम बढ़ता जा रहा है, नई जानकारियां भी मिलती जा रही हैं।
विज्ञापन

बीएचयू प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व संस्कृति विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में चल रही खोदाई में पिछले साल जहां प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही शिवलिंग की जानकारी मिली थी वहीं तीन दिन पहले यहां पूरब और पश्चिम तरफ से वाह्य दीवारों की भी जानकारी मिली थी। प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि जिस तरह से मंदिर के वाह्य दीवारों की जानकारी मिली है, उससे कहा जा सकता है कि मंदिर के चारों ओर दीवार बनाई गई होगी। शुक्रवार को हुई खोदाई में मंदिर के पश्चिमी भाग की तरफ बाहरी दीवार का पता चला है। इसके पहले पूर्वी छोर की तरफ भी दीवार की जानकारी मिली थी। अब पश्चिम और उत्तर की ओर खोदाई कराई जा रही है। यह भी संभावना है कि यहां और कई मंदिर मिल सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर रविशंकर, प्रो. अनिल दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed