{"_id":"6246b1707b2d924459130528","slug":"bhu-students-of-lbs-hostel-started-protest-raised-demand-for-removal-of-warden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने शुरू किया धरना-प्रर्दशन, वार्डन को हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने शुरू किया धरना-प्रर्दशन, वार्डन को हटाने की उठाई मांग
Fri, 01 Apr 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:31 PM IST
सार
बीएचयू स्थित एलबीएस हॉस्टल के छात्र धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि एलबीएस हॉस्टल के वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
विज्ञापन
एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास (एलबीएस हॉस्टल) के छात्रों ने शुक्रवार सुबह वार्डन के निलंबन एवं अन्य मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि एलबीएस हॉस्टल के वार्डन आए दिन छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वो मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
साथ ही आए दिन कहते है कि तुमलोग को कट्टा और गांजा रख कर फंसा देंगे। इतना ही नहीं हॉस्टल के आवंटन में जानबूझकर देरी करते हैं। एलबीएस हॉस्टल के गेट पर धरनारत छात्रों ने कहा कि तत्काल वार्डन अनिल सिंह को पदमुक्त किया जाए।
विज्ञापन
छात्रावास के अधिकतर वाटर कूलर खराब है उसे जल्द ठीक कराया जाए। सुचारू रूप से कैंटीन चलाई जाए। छात्रावास के अंदर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाए। छात्र कल्याण केंद्र से छात्रों के लिए खेल सामग्री मंगाई जाए। साथ ही छात्रावास के कॉमन रूम में पुनः टीवी लगाई जाए।
विज्ञापन