फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Students angry with the treatment and investigation in the hospital burnt the effigy of MS

बीएचयू : अस्पताल में इलाज और जांच से नाराज छात्रों ने फूंका एमएस का पुतला

Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
BHU: Students angry with the treatment and investigation in the hospital burnt the effigy of MS
-मरीजों की समस्याओं के लिए एमएस और आईएमएस निदेशक को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू अस्पातल में मरीजों की जांच, इलाज में देरी, दलालों की सक्रियता सहित कई समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। ज्ञापन देने के बाद कार्रवाई न होने के विरोध में एमएस ऑफिस के सामने आईएमएस निदेशक और एमएस का पुतला फूंका। पुलिस की मौजूदगी में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, सुरक्षाकर्मी देखते रह गए और छात्रों ने पुतला जला दिया। छात्रों ने नारेबाजी कर एमएस को हटाने की मांग की।
एमएस ऑफिस पर पुतला दहन की सूचना मिलने के बाद ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहले ही पहुंच गई। यहां के रास्ते और एमसीएच विंग में जाने वाला गेट बंद करवाया। इस दौरान एमएस अपने आफिस में ही बैठे रहे। छात्र जैसे ही पुतला लेकर आए सुरक्षाकर्मियों ने छीनने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। छात्र प्रतिनिधि पुनीत मिश्रा ने कहा कि बीएचयू अस्पताल सिर्फ बीएचयू ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल और कई राज्यों के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरेखा है। महामना पं. मदन मोहन मालवीय की ओर से स्थापित यह संस्थान मानवता के मूल्यों पर आधारित था, लेकिन वर्तमान में यह भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है। जांच से लेकर आईसीयू में बेड दिलाने के नाम पर दलालों की सक्रियता बढ़ गई है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सत्यनारायण सिंह ने कहा कि विवि छात्र स्वास्थ्य संकुल की आपातकालीन सेवाएं, जो कोरोना से पहले रात 8 बजे तक चालू रहती थीं, अब तक बहाल नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि हजारों छात्रों के लिए केवल छह इमरजेंसी बेड उपलब्ध हैं, जो अत्यंत निराशाजनक है। दिव्यांश धर दुबे ने कहा कि सर सुंदरलाल अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रशासन ने मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को पद से नहीं हटाया गया, तो चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान श्यामल, पल्लव, आशीर्वादम, यशवर्धन, दिव्यांशु, अंकित, आयुष और शिवम सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
छात्रों की प्रमुख मांगें
एमएस ऑफिस पर पुतला दहन करने आए छात्रों की मांग थी कि मरीजों को समुचित और नियमित भोजन की व्यवस्था, रेडियोलॉजिकल और रक्त जांच रिपोर्ट की डिजिटल उपलब्धता, रेडियोलॉजिकल जांचों की प्रतीक्षा अवधि में कमी, जांच शुल्क में पारदर्शिता, आवश्यक दवाओं की वार्डों में उपलब्धता, आईसीयू नीति में स्पष्टता, और बाहरी उपकरणों, दवाओं की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed