{"_id":"5e6249998ebc3ec9871b07d1","slug":"bhu-student-wins-pm-modi-and-myanmar-president-by-great-presentation-on-santoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के इस छात्र की प्रस्तुति पर पीएम मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति हुए फैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के इस छात्र की प्रस्तुति पर पीएम मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति हुए फैन
Fri, 06 Mar 2020 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Mar 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति विन मियां और उनकी पत्नी के साथ दोनों कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के स्नातक छात्र कुमार सारंग ने संतूर पर अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति विन मियां और उनकी पत्नी का दिल जीत लिया। हैदराबाद हाउस में 27 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में सारंग ने करीब एक घंटे की शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति में राग परमेश्वरी और पटदीप बजाया। तबले पर डॉ. अमित ईश्वर ने संगत किया।
विज्ञापन
म्यांमार के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर पीएम मोदी न विशेष रूप से भारत के युवा कलाकारों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था। इसके तहत ही सारंग को आईसीसीआर ने दिल्ली भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार सारंग पंडित तरुण भट्टाचार्य के शिष्य और बी हाई ग्रेड के आकाशवाणी के कलाकार हैं। डॉ अमित वसंत कन्या महाविद्यालय में तबला संगतकार के पद पर कार्यरत हैं। सारंग के पिता बीएचयू में ही तबला वादक पंडित ललित कुमार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। ललित कुमार को भी हाल ही में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।