फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student suicide hanged herself police took possession of laptop and mobile in Varanasi

बीएचयू की छात्रा ने की आत्महत्या: दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी, पुलिस ने लैपटाप और मोबाइल कब्जे में लिया

Wed, 29 Sep 2021 08:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Sep 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
BHU student suicide hanged herself police took possession of laptop and mobile in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी के संकट मोचन भोगावीर के पास किराए के मकान में रहने वाली बीएचयू छात्रा ने बुधवार को कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब दोपहर बाद कमरे में साथ रहने वाली रिंकी कमरे पर पहुंची। मकान मालिक ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने शव को उतरवाया और कमरे में शशि का लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान कब्जे में लिया।

विज्ञापन


सारनाथ के छाही पतेरवा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद की पुत्री शशि मौर्य(24) बीएचयू में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और लंका थाना क्षेत्र के भोगावीर इलाके में पूर्व पार्षद मुन्ना पटेल के मकान में किराए पर रूम पार्टनर रिंकी के साथ रहती थी। सुबह दस बजे शशि मौर्य ने परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन


रूम पार्टनर रिंकी प्रतियोगी परीक्षा देने पांडेयपुर गई थी। परीक्षा के बाद रिंकी ने शशि को फोन मिलाया तो नंबर नहीं उठा। कमरे के बगल में रहने वाली छात्रा को रिंकी ने भेजा तो शशि के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और खटखटाने के बाद भी नहीं खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक मुन्ना पटेल ने बगल की छत से कमरे की खिड़की की ओर देखा तो पंखे की कुंडी में दुपट्टे का फंदा बनाकर शशि लटकी हुई थी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता द्वारिका प्रसाद व मां राजपति देवी, भाई दिनकर व दीना बेसुध रहे। पिता के अनुसार सुबह 10 बजे बेटी से बात हुई थी और शाम को घर आने के लिए कहा था। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed