फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू छात्र की गंगा में डूबने से मौत, एनडीआरएफ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 03 Oct 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 Oct 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
BHU student start protest after one student drown in ganga
बीएचयू गेट बंद कर छात्रों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के वाणिज्य संकाय के बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल कुमार (20) की मंगलवार को जानकी घाट पर नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। राहुल मूलरूप से पटना का रहने वाला था। उसके साथियों का कहना था कि उन्होंने बचाने के लिए एनडीआरएफ जवानों से मदद मांगी मगर वे समय पर नहीं पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
BHU student start protest after one student drown in ganga
एंबूलेंस में बीएचयू के छात्र का शव - फोटो : amar ujala
नाराज छात्रों ने बीएचयू के सिंह द्वार पर एंबुलेंस में शव रखकर प्रदर्शन कर एनडीआरएफ के जवानों पर कार्रवाई की मांग की। साढ़े चार घंटे प्रदर्शन के बाद करीब साढ़े छह बजे कुलपति ने छात्रों को बुलाकर बातचीत की ओर जिला प्रशासन के माध्यम से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।

 
BHU student start protest after one student drown in ganga
varanasi - फोटो : amar ujala
बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र राहुल अपने भाई अजीत और दो दोस्त अमित तथा सनोज के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जानकी घाट पर नहाने गया था। चारों एक साथ नदी में उतरे। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था और सभी डूबने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU student start protest after one student drown in ganga
varanasi - फोटो : amar ujala
उधर, सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि डूबने की जानकारी एनडीआरएफ को दी गई तो टीम ने वहां आने की बजाए पहले रविदास घाट जाने की बात कही। इस पर साथियों ने वहां मौजूद मल्लाहों से मदद मांगी तो उन्होंने नदी में कूद कर तीन को बचा लिया, मगर राहुल को जब निकाला तो वह अचेत था। उसे बीएचयू अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
BHU student start protest after one student drown in ganga
varanasi - फोटो : amar ujala
राहुल की मौत की जानकारी मिलते ही वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्रा बीएचयू गेट पर आ गए और दोपहर करीब दो बजे बीएचयू मेन गेट पर एंबुलेंस में उसका शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed