{"_id":"65c09d81055fab9a0306d316","slug":"bhu-semester-examinations-evaluation-of-copies-done-along-with-exam-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौती:BHU में सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ हो रहा कॉपियों का मूल्यांकन, समय से परिणाम जारी करने की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौती:BHU में सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ हो रहा कॉपियों का मूल्यांकन, समय से परिणाम जारी करने की हो रही तैयारी
Mon, 05 Feb 2024 02:04 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:04 PM IST
सार
विश्वविद्यालय और कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षा 17 जनवरी से शुरू हुई है। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं की परीक्षा उनके कैंपस में हो रही है, जबकि डीएवी पीजी
कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 को पटरी पर लाना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती बनी है। दिसंबर में परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षा जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो पाई। परिणाम में किसी तरह की देरी न हो, इस वजह से सेमेस्टर परीक्षा चलने के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर और इससे जुड़े कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षा 17 जनवरी से शुरू हुई है। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं की परीक्षा उनके कैंपस में हो रही है, जबकि डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसमें एमए प्राचीन इतिहास प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी माह में खत्म हो चुकी है। दूसरी ओर बीए आनर्स तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। परीक्षा विभाग की टीम भी मूल्यांकन के साथ-साथ परिणाम जारी करने संबंधी तैयारी में लग गई है।
विज्ञापन
दिसंबर में ही सेमेस्टर परीक्षा पूर्व निर्धारित थी। थोड़ी देरी हुई है, लेकिन सेमेस्टर परीक्षा जैसे-जैसे खत्म हो रही है, कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। समय से परिणाम जारी कराने की तैयारी चल रही है। -प्रो. एनके मिश्रा, परीक्षा नियंता, बीएचयू