फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu seer gate

सीर गेट बंद होने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

Mon, 29 Jul 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bhu seer gate
वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित सीर गेट बंद करने का विरोध शुरू हो गया है। करीब डेढ़ माह से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को गेट खोले जाने की मांग करते हुए रास्ता जाम कर गेट के पास धरना दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह गेट खोलने पर अड़े रहे। चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत कर नियमानुसार समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन

कैंपस में 15 जून को विधि विभाग चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने छात्र और छात्रा को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीर गेट को बंद करा दिया था। तब से ग्रामीण इसे खोलने की मांग कर रहे थे। हालांकि इसी गेट से विश्वविद्यालय के अधिकांश शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भी आते हैं। सूत्राें की माने तो चीफ प्रॉक्टर आफिस में कई शिक्षकों ने भी पत्र देकर गेट खुलवाने को कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार सुबह करीब नौ बजे अजीत यादव, उमेश यादव, हरिशंकर यादव आदि ग्रामीणों ने गेट बंद होने के विरोध में रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। बताया कि इसी गेट से कई लोग परिसर में अंदर बने मंदिरों में पूजा करने जाते हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed