BHU UG Admission 2026: बीएचयू में बांग्ला के साथ जापानी, गायन-कथक और चाइनीज-दर्शन की डिग्री एक साथ
Varanasi News: बीएचयू में एनईपी और नॉन एनईपी आधारित मेजर और माइनर दोनों कोर्स में 1536 प्रेफरेंस की सूची जारी की गई है। 14 नॉन एनईपी और 65 एनईपी वाले कोर्स यूजी में होंगे।
विस्तार
बीएचयू में बांग्ला के साथ जापानी, गायन-कथक और चाइनीज-दर्शन की डिग्री एक साथ होगी। इसी तरह से बीएचयू यूजी में मुख्य और संबद्ध कॉलेजों में मेजर-माइनर को मिलाकर कुल 1536 प्रेफरेंस की सूची जारी की गई है। नॉन एनईपी में कुल 14 कोर्स रखे गए हैं। इसमें कृषि, बीवोक और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स शाामिल हैं। एनईपी के कुल 65 कोर्स का वरीयता क्रम पोर्टल पर लाइव किया गया है।
दाखिले के लिए शुरू होने वाली काउंसिलिंग से पहले अभ्यर्थियों को अपने मेजर विषय के अनुसार दिए गए विकल्पों में से कोई एक माइनर विषय चुनना होगा। इसी में पेड फीस कोर्स के भी माइनर विषयों को शामिल किया गया है। प्रवेश के लिए मुख्य परिसर और सभी संबद्ध कॉलेजों में एनईपी और नॉन एनईपी में प्रेफरेंस जारी कर दिया गया है।
बांग्ला के साथ जापानी, चाइनीज के साथ दर्शनशास्त्र, फ्रेंच के साथ हिंदी, भूगोल के साथ रशियन, जर्मन के साथ ट्रैवल मैनेजमेंट, हिंदी के साथ म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, गृह विज्ञान के साथ म्यूजिक वोकल, म्यूजिक के साथ हिंदी, गायन के साथ कथक, पाली के साथ जापानी, फारसी के साथ म्यूजोलॉजी, संस्कृत के साथ ऑफिस मैनेजमेंट माइनर विषय के तौर पर लिए जा सकते हैं। सिर्फ एक ही नहीं बल्कि मेन कैंपस में 10 विकल्पों में से कोई एक माइनर विषय लिया जा सकता है।
उर्दू, भरतनाट्यम, कथक भी माइनर विषय में
महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी के साथ 13 विषयों को माइनर की सूची में डाला गया है जिसमें से एक हिंदी भी है। एमएमवी में शिक्षा से स्नातक के लिए भी उर्दू, भरतनाट्यम, कथक सहित 13 माइनर विषयों को शामिल किया गया है। प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, कला-इतिहास, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जर्मन, भाषा-विज्ञान, यात्रा व पर्यटन प्रबंधन विषयों को माइनर में शामिल किया गया है।