फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU protest inivistigation under process says kalraj mishra

बीएचयू मामले में चल रही है जांच, दोषी को बख्शा नहीं जाएगाः कलराज मिश्र

Tue, 26 Sep 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 26 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
BHU protest inivistigation under process says kalraj mishra
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विंध्य धाम में दर्शन पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि बीएचयू की घटना की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। शाम पांच बजे बनारस से सड़क मार्ग से विंध्य धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री को तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने दर्शन पूजन कराया। 
विज्ञापन


एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बनारस की घटना गंभीर है। छात्रों और पत्रकारों पर लाठीचार्ज के मामले में कहा कि धैर्य रखना चाहिए था। इतनी जल्दी लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए। पीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जांच चल रही है। जल्द दोषियों पर कार्रवाई होगी। बिहार का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद कहा था कि मेरी उम्र 75 साल हो चुकी है। इसलिए मुझे मंत्रिमंडल में शामिल न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने नहीं, मैंने स्वेच्छा से मंत्री पद छोड़ा है। मैं आज भी सांसद हूं और जनता की सेवा कर रहा हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता सजग और सामाजिक हैं। कार्यकर्ताओं को कहीं कोई परेशानी होगी तो मैं उन्हें मना लूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed