फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU protest if your daughter can protest then she can leave hostel

BHU बवालः ‘बेटी धरना प्रदर्शन कर सकती है तो स्टेशन पर रात भी गुजार सकती है’

Sun, 24 Sep 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 24 Sep 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
BHU protest if your daughter can protest then she can  leave hostel
पहले 28 से होनी थी छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
‘आपकी बेटी धरना-प्रदर्शन कर सकती है तो स्टेशन पर रात भी गुजार सकती है।’ ये त्रिवेणी संकुल की एक संरक्षिका के बोल हैं। एक छात्रा ने जब बेबसी के साथ अपने पिता से फोन पर संरक्षिका से बात कराई और पिता ने उनसे ये कहा कि बेटी का रिजर्वेशन सोमवार का है।
विज्ञापन


ऐसे में वो आज कहां जाएगी, तो संरक्षिका ने उन्हें ये दो टूक कहकर चुप करा दिया। दरअसल, बीएचयू में शनिवार रात हुए बवाल के कारण 28 सितंबर से होने वाली दशहरा की छुट्टियां बढ़ाकर 25 सितंबर से कर दी गईं। साथ ही हॉस्टल खाली करने का भी निर्देश दो दिया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से किसी भी तरह का कोई सर्कुलर तो जारी नहीं किया गया लेकिन सभी से हॉस्टल खाली कराने को कह दिया गया। इसी तरह एमएमवी की छात्राओं से चीफ वार्डन ने हॉस्टल खाली करके जाने को कहा तब छात्राओं ने यही कहा कि इतने कम समय में वो हॉस्टल कैसे खाली कर सकती हैं। यहां पर तो हास्टल की संरक्षिका ने छात्राओं का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अपनी छात्राओं  को हॉस्टल खाली करने को नहीं कहूंगी। जिस तरह से प्रशासन ने रात में बच्चियों पर लाठियां चलाईं, उसी तरह प्रशासन खुद ही हॉस्टल खाली करा ले। बीए की छात्रा शिवांगी ने कहा कि लड़कियों से जबरदस्ती हॉस्टल  खाली कराया जा रहा है।

घरवाले ही चिंता में मुझे लेने आ गए हैं, जा रही हूं। अब जब माहौल शांत होगा तभी वापस आऊंगी। वहीं बीकॉम की छात्रा  दीपिका ने कहा कि पूरे हॉस्टल में दहशत का माहौल है। कोई कह रहा है बनारस बंद होने वाला है। मम्मी-पापा ने बुला लिया है और हॉस्टल भी खाली करने को कह दिया गया है। 

तुगलकी फरमान से और परेशान हो उठीं छात्राएं

BHU protest if your daughter can protest then she can  leave hostel
बीएचयू में दिनभर मची रही अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में उपद्रव के बाद रविवार को छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का मौखिक फरमान सुना दिया गया। शाम चार बजे तक हॉस्टल खाली करने को कहा गया। 28 सितंबर से होने वाली दशहरा की छुट्टियां बढ़ाकर 25 सितंबर से कर दी गईं।

आननफानन में हॉस्टल खाली कराए जाने से छात्राओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। जिन छात्राओं ने दशहरे की छुट्टी में घर जाने की तैयारी की थी, उनका भी रिजर्वेशन आगामी तिथियों में था। बावजूद इसके उन्हें सामान समेटकर निकलना पड़ा।

कई छात्राओं के परिवारीजन उन्हें लेने आए थे तो कई ने दोस्तों-परिचितों की मदद ली। त्रिवेणी संकुल के छह हॉस्टल समेत महिला महाविद्यालय के सभी हॉस्टलों से छात्राएं अपना सामान लेकर घर रवाना होती रहीं। उपद्रव के दौरान छात्राओं पर लाठीचार्ज की चौतरफा निंदा के बीच अचानक हॉस्टल खाली करने के फरमान ने छात्राओं की मुसीबत और बढ़ा दी।

हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उसकी तरफ ऐसा कोई अधिकृत निर्देश जारी नहीं किया गया है। वहीं, हॉस्टलों से अपने-अपने सामान समेटकर निकलतीं छात्राओं का कहना था कि उन्हें शाम चार बजे तक हर हाल में हॉस्टल खाली करने को कहा गया है।

उधर, बवाल की खबर सुनकर कई अभिभावक सुबह तक अपनी बेटियों को लेने हॉस्टल पहुंच गए थे। सबसे अधिक परेशानी उन छात्राओं को हुई, जिनके घर राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, कोलकाता सहित अन्य प्रांतों में हैं।

हॉस्टलों में रात की ‘चीख पुकार’ का शोर

BHU protest if your daughter can protest then she can  leave hostel
बीएचयू में शनिवार की रात जमकर हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में शनिवार रात हुए बवाल की चीख-पुकार रविवार को भी हॉस्टलों में गूंजती रही। एमएमवी से लेकर त्रिवेणी संकुल, नवीन हॉस्टल से लगायत सभी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने जहां डर-सहम कर रात गुजारी, वहीं रात की ‘चीख पुकार’ से मन में विद्रोह का ज्वाला और भी दहका।

सोशल मीडिया पर छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज के वायरल हुए वीडियो को देख अन्य छात्राएं भी आक्रोशित हो उठीं। फेसबुक और व्हाट्सएप पर उन्होंने अपने गुस्से का इजहार किया।

सवाल उठाया कि लड़कियों पर लाठीचार्ज कर पुलिस अपना कैसा पुरुषार्थ दिखा रही थी? उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाया कि आखिर कैसे वो अपनी ही छात्राओं के प्रति इतना संवेदनहीन हो सकता है।

लेकिन, अफसोस विश्वविद्यालय प्रशासन को कोसने के अलावा उनके पास कुछ नहीं था। उल्टा उन्हें तो हॉस्टल खाली करके जाने की चिंता सता रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed