फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD Admission 6000 registration received in 12 days for 1788 PhD seats in varanasi

BHU PhD Admission: 1788 सीटों पर पीएचडी के लिए 12 दिन में हुए 6000 रजिस्ट्रेशन, पांच फरवरी तक रिजल्ट और ऑफर

Tue, 16 Dec 2025 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Dec 2025 03:40 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में 1788 सीटों पर पीएचडी के लिए 12 दिन में 6000 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। 11 दिन के बाद पांच जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कर पीएचडी आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

विज्ञापन
BHU PhD Admission 6000 registration received in 12 days for 1788 PhD seats in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाते छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी की 1788 सीटों पर दाखिले के लिए 12 दिन में 6000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं, मंगलवार को पीएचडी में प्रवेश लेने का अंतिम मौका बचा हुआ है। बुधवार को आवेदकों को उनके भरे गए फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। पोर्टल https://bhuonline.in/ पर करेक्शन विंडो नाम पर क्लिक करना होगा। यदि आज इसमें सुधार नहीं किया तो फिर गलत जानकारी के साथ ही आवेदन जमा माना जाएगा। वहीं, जिन आवेदकों ने अपनी फीस जमा कर दी है उन्हें 20 से 24 दिसंबर तक चार दिन कॉल लेटर जारी कर अगले चरण की प्रक्रिया के लिए कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा। इसमें आपको कम से कम 11 दिन का मौका मिलेगा। तब तक टिकट आदि कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन


पांच फरवरी तक रिजल्ट और ऑफर
11 दिन के बाद पांच जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कर पीएचडी आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। करीब 12 दिनों तक सभी 16 संकायों में इंटरव्यू की प्रक्रिया चलेगी। इसके आठ दिन के बाद 24 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक रिजल्ट, ऑफर लेटर और फीस जमा करने का लिंक जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्रकाशित करने की ये प्रक्रिया अधिकतम चार राउंड तक चलाई जाएगी। पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया पांच फरवरी को खत्म हो जाएगी और पांच दिन के बाद 10 फरवरी से अपने-अपने विभागों में ज्वाइन करना होगा।

विज्ञापन

पीएचडी दाखिले से जुड़ीं कुछ जरूरी जानकारियां 

  • बीएचयू ने एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी गई है।
  • आईएमएस बीएचयू के विभागों में मेन और एलाइड दोनों विषयों में 50-50 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बाकी सभी विभागों में यह अनुपात 80 और 20 का है। यानी कि हर विभाग में 80 फीसदी प्रवेश मेन विषय और 20 फीसदी एलाइड विषय में दाखिला दिया जाएगा।
  • बीएचयू की सभी पीएचडी सीटों का आवंटन पिछले साल दिसंबर में हुई एकेडमिक काउंसिल के फैसलों के आधार पर किया गया है।
  • यदि दो आवेदकों के बराबर अंक आते हैं तो उनमें से ज्यादा उम्र वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed