फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD Admission 2025 Online application starts in varanasi

BHU PhD Admission: पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 21 जनवरी को अंतिम तिथि; 15 फरवरी को रिजल्ट

Tue, 07 Jan 2025 12:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Jan 2025 12:50 PM IST
सार

BHU PhD Admission 2025 : बीएचयू में पीएचडी बुलेटिन जारी हो गई है।पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
BHU PhD Admission 2025 Online application starts in varanasi
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई महीने के इंतजार के बाद बीएचयू ने 2024-25 सत्र में पीएचडी प्रवेश का बुलेटिन जारी कर दिया है। 140 विषयों में 1540 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 600 रुपये और एसी व एसटी को 300 रुपये ऑनलाइन देने होंगे। अभ्यर्थी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


आरईटी और आरईटी एंग्जंप्टेड दो वर्गों में विभागवार सीटों का विवरण जारी किया गया है। इस साल और वर्तमान सत्र में जेआरएफ क्वालिफाइड अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नेट और पीएचडी के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को आरईटी के तहत प्रवेश दिया जाएगा। 24 जून के विज्ञापन में नेट परीक्षा दिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 27 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 16 दिन तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू होंगे। 
विज्ञापन


15 फरवरी को रिजल्ट घोषित होगा। पांच मार्च तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 6 मार्च को प्रवेश की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। 17 मार्च को पीएचडी में प्रवेश पा चुके शोध छात्र और छात्राओं को विभागों में रिपोर्ट करना होगा। सबसे ज्यादा 75 सीटें भौतिक विज्ञान विभाग को दी गई है। रसायन विभाग को 70, शिक्षा संकाय को 52, इतिहास विभाग को 43 और भूगोल को 38 सीटें मिली हैं। पत्रकारिता विभाग में 10 सीटों पर प्रवेश होगा। बीएचयू के चारों संबद्ध कॉलेजों के 124 सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू ने एनटीए के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत एनटीए ने नेट-जेआरएफ और पीएचडी के लिए योग्य अभ्यर्थियों का डेटा बीएचयू को भेज दिया है। जब अभ्यर्थी पीएचडी का फॉर्म भरेंगे तो उनका स्कोर अपने आप भर जाएगा। ये डेटा फॉर्म में ही फीड कर दिया गया है। इससे कोई भी अभ्यर्थी फॉर्म में अपने मन से नेट-जेआरएफ का गलत स्कोर नहीं भर पाएगा और फर्जीवाड़ा रुकेगा।

क्लिक कर पढ़ें- पूरी लिस्ट

Trending Videos

नेट एग्जाम स्कोर को 70 और इंटरव्यू को 30 फीसदी वेटेज

आरईटी मोड में फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए नेट एग्जाम के स्कोर का 70 फीसदी और इंटरव्यू का 30 फीसदी वेटेज होगा। वहीं, जेआरएफ अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू के स्कोर को ही 100 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। ज्यादा डिटेल बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर दिए 35 पेज की बुलेटिन में है।

18 अक्तूबर को आया था रिजल्ट
पिछले साल 24 जून को नेट-जेआरएफ परीक्षा का नोटिफिकेशन आया था। रिजल्ट बीते साल 18 अक्तूबर को जारी हुआ था। इसी के बाद बीएचयू में पीएचडी आवेदन को लेकर तैयारी शुरू हो गई थी। छात्रों के विरोध, मध्यस्ता, नेट-जेआरएफ रिजल्ट का डेटा प्राप्त करने के लिए एनटीए के साथ एमओयू और बीएचयू के कुलपति की अनुमति और परीक्षा नियंत्रक बदलने से आवेदन की प्रक्रिया में ढाई महीने की देरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed