{"_id":"5e44f5c88ebc3ee5a243b48a","slug":"bhu-nursing-students-protest-against-students-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः शिक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा तो विरोध में नर्सिंग छात्रों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः शिक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा तो विरोध में नर्सिंग छात्रों का धरना
Thu, 13 Feb 2020 12:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नर्सिंग कालेज के छात्र पर एक शिक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में छात्र गुरुवार को धरने पर बैठ गए। इस दौरान शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने मुकदमा वापसी की मांग की।
विज्ञापन
बसंत पंचमी के दिन झाकियां निकलने के दौरान ही एक शिक्षक और छात्रो के बीच मारपीट के मामले में शिक्षक ने छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होने के बाद नर्सिंग महाविद्यालय द्वितीय वर्ष के छात्र कालेज के गेट पर ताला बंदकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाय।
विज्ञापन