फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU News: Uproar of angry students over ban on 'Passenger', faculty head held hostage, know what is the matter

BHU News: 'राहगीर' पर रोक से नाराज छात्रों का हंगामा, संकाय प्रमुख को बनाया बंधक, जानिए- क्या है मामला?

Wed, 28 Jun 2023 11:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

सामाजिक विज्ञान संकाय में हर साल की तरह इस साल भी युवा महोत्सव अभिकल्पन का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को भी स्वतंत्रता भवन में दिन में कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिकल्पन के तहत ही बुधवार शाम सात बजे से स्वतंत्रता भवन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम राहगीर-2 का आयोजन रखा है।

विज्ञापन
BHU News: Uproar of angry students over ban on 'Passenger', faculty head held hostage, know what is the matter
वाराणसी मे मगलवार को बीएचयू स्वतंत्रता भवन समाजिक विज्ञान के छात्रों के उपर से चढ़ कर जाती प्रो व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में चल रहे युवा महोत्सव के तहत बुधवार को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम राहगीर पर रोक से नाराज छात्रों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। स्वतंत्रता भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे को परिसर में बंधक बनाए रखा। करीब घंटे भर बाद पुलिस आई, फिर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने ताला तोड़कर संकाय प्रमुख को किसी तरह बाहर निकलवाया। इस दौरान उनकी छात्रों से नोकझोंक भी हुई। स्वतंत्रता भवन से निकली संकाय प्रमुख के सामने छात्र जमीन पर लेट गए और उन्हें रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह फांदकर निकल गईं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan 2023: नमोघाट और अस्सी घाट के बीच इस तारीख से चलेगी वाटर टैक्सी, किराया और टाइमिंग के बारे में जानें

विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान संकाय में हर साल की तरह इस साल भी युवा महोत्सव अभिकल्पन का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को भी स्वतंत्रता भवन में दिन में कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिकल्पन के तहत ही बुधवार शाम सात बजे से स्वतंत्रता भवन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम राहगीर-2 का आयोजन रखा है। जानकारी के मुताबिक इस आयोजन की अनुमति लेने सोमवार को कुछ छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे थे। यहां से उन्हें केंद्रीय कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कराने को कहा गया। मंगलवार शाम करीब चार बजे छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंच गए। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से केंद्रीय कार्यालय के सभी गेट बाहर से बंद करा दिए गए। यहां उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हुई। यहां जब बात नहीं बनी तो किसी ने स्वतंत्रता भवन जाकर सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे से प्रार्थना पत्र पर आयोजन की अनुमति लेने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

BHU News: Uproar of angry students over ban on 'Passenger', faculty head held hostage, know what is the matter
वाराणसी मे मगलवार को बीएचयू स्वतंत्रता भवन समाजिक विज्ञान के छात्रों ने प्रो विंदा को बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला

संकाय प्रमुख ने किया मना तो भड़के छात्र

आयोजन की अनुमति लेने केंद्रीय कार्यालय से छात्र स्वतंत्रता भवन पहुंच गए। यहां पहले से मौजूद संकाय प्रमुख ने अनुमति देने से मना कर दिया तो छात्र भड़क गए। बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद संकाय प्रमुख निकलने लगीं। इस बीच छात्रों ने स्वतंत्रता भवन परिसर के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया और लाख प्रयास के बाद प्रो. बिंदा परांजपे को बाहर नहीं जाने नहीं दिया। सब अनुमति देने की मांग पर अड़े रहे।

सुरक्षाकर्मियों की कवायद बेकार

सुरक्षाकर्मियों ने प्रो. परांजपे को बाहर निकालने का बहुत प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्र गेट के पास ही लेट गए, जिससे कि प्रो. परांजपे बाहर न निकल सकें। पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ताला तोड़कर किसी तरह जमीन पर लेटे छात्रों के बीच से ही संकाय प्रमुख का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकलवाया।

BHU News: Uproar of angry students over ban on 'Passenger', faculty head held hostage, know what is the matter
BHU - फोटो : Social Media

स्वतंत्रता भवन में 28 जून को होने वाले आयोजन की किसी तरह अनुमति नहीं दी जा सकती है। छात्रों से यही बताया तो वह भड़क गए और स्वतंत्रता भवन गेट पर ताला जड़ दिया। ऐसे में मुझे अंदर ही रहना पड़ा। मेरे साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड की। जिसके बाद ताला तोड़ने के बाद मै किसी तरह बाहर निकली।-प्रो. बिंदा परांजपे, संकाय प्रमुख, सामाजिक विज्ञान संकाय

बिना अनुमति नहीं हो सकेगा कार्यक्रम

बीएचयू परिसर में किसी तरह का कार्यक्रम करने से पहले चीफ प्रॉक्टर कार्यालय की अनुमति जरूरी होती है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर, मधुबन आदि परिसर में सार्वजनिक स्थल के आसपास बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम नहीं कराया जा सकता है। इसका आदेश भी 26 जून को जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed