{"_id":"61d69f42e67bd23ae215016f","slug":"bhu-newly-appointed-vice-chancellor-leaves-for-varanasi-from-ahmedabad-take-charge-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: नव नियुक्त कुलपति अहमदाबाद से वाराणसी रवाना, कल करेंगे कार्यभार ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: नव नियुक्त कुलपति अहमदाबाद से वाराणसी रवाना, कल करेंगे कार्यभार ग्रहण
Thu, 06 Jan 2022 01:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू के नए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन अहमदाबाद से काशी के लिए गुरुवार को रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को प्रोफेसर जैन बीएचयू के 28वें कुलपति के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इधर कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. जैन को 13 नवंबर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में 6 दिन तक बीएचयू में रहने के बाद नवनियुक्त कुलपति ने शिक्षकों, अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही छात्रावास का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह अहमदाबाद वापस हो गए थे। नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर जैन ने बताया कि वह 7 जनवरी को बीएचयू में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि रिसर्च को बढ़ावा देने के साथ ही सुविधाओं में विस्तार उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन