फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU neurologist DR vn mishra gave free consultation in Epilepsy camp in Sakateshgarh Mirzapur

Health Camp: मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ में मिर्गी कैंप, बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट ने दिया नि:शुल्क परामर्श

Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BHU neurologist DR vn mishra gave free consultation in Epilepsy camp in Sakateshgarh Mirzapur
सक्तेशगढ़ में मरीज की जांच करते प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया।

आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ में मिर्गी कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान 50 लोगों को नि:शुल्क परामर्श देने के साथ ही जरूरी दवाइयां भी दी गईं। जांच के दौरान दो मरीज गंभीर मिले, जिन्हें बीएचयू अस्पताल आने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन


शिविर में प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने मिर्गी आने पर उपचार के बारे में पूछा तो ज्यादातर लोगों ने जूता सुंघाने के अलावा तमाम अंधविश्वास से जुड़े उपाय बताए। इस पर उन्होंने कहा कि मिर्गी एक बीमारी है। कोई भूत-प्रेत का साया नहीं। यह इलाज कराने से ठीक हो जाता है। जब भी किसी को मिर्गी का दौरा आए तो किसी ओझा सोखा के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन


आसपास के न्यूरोलॉजिस्ट से मिले और उपचार कराना चाहिए। प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि यूट्यूब पर बताए किसी भी बातों के चक्कर में न पड़े, अन्यथा यदि गाड़ी चलाते, नदी में नहाते या रोड पार करते मरीज को दौरा पड़ गया, तो वह जानलेवा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed