फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU mountaineering course Application starts for admission will be done on 140 seats in varanasi

BHU: बीएचयू में पर्वतारोहण कोर्स में आवेदन शुरू, 140 सीटों पर होगा दाखिला; जानें- कब तक है आखिरी मौका

Tue, 05 Aug 2025 12:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

बीएचयू में पर्वतारोहण कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए 16 से 45 वर्ष के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। 

विज्ञापन
BHU mountaineering course Application starts for admission will be done on 140 seats in varanasi
बीएचयू कैंपस में पढ़ने जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में प्राथमिक पर्वतारोहण कोर्स में ऑफलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 140 सीटों पर प्रवेश होगा। इसमें 70 सीट छात्रों और 70 सीट छात्राओं के लिए होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सात सितंबर को सुबह 5.30 बजे से होगी। वहीं, 29 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं का संचालन शाम 6:15 बजे से होगा। 

विज्ञापन


इस कोर्स में प्रवेश के लिए 16 से 45 वर्ष के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। बीएचयू के अलावा अन्य विश्वविद्यालय के छात्र भी इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। तीन महीने के इस कोर्स की फीस 2500-4000 रुपये तक होगी। विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र में 100 रुपये का भुगतान कर फॉर्म खरीदा जा सकता है। आवेदन फॉर्म शाम चार बजे से सात बजे तक उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन

लिखित और फिजिकल फिटनेस दोनों होंगे

विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में लिखित और फिजिकल फिटनेस दोनों होगा। लिखित में सामान्य ज्ञान के 50 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, फिजिकल फिटनेस में 800 मीटर की दौड़ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों का पल्स और कितने कम समय में दौड़ पूरी की, इसका परीक्षण किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; BHU Placement 2025: बीएचयू के छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन से प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन; जानें- सब कुछ

रिवर राफ्टिंग, मोटरसाइकिल अभियान, नौका विहार, रेपलिंग का मिलेगा अनुभव
बीएचयू में विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र की स्थापना 1971 में हुई थी। प्राथमिक पर्वतारोहण इस केंद्र का 29वां कोर्स है। माउंट एवरेस्ट को दुनिया में सबसे पहले फतह करने वाले सर एडमिन हिलेरी भी इस केंद्र का दौरा कर चुके हैं। इसमें हिस्सेदारी करने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल हिमालय की अलग-अलग चोटियों की ट्रेकिंग कराई जाती है। इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, मोटरसाइकिल अभियान, नौका विहार, रेपलिंग आदि के लिए भारत भर के एडवेंचर्स वाले स्पॉट पर ले जाया जाता है। इसके पहले उन्हें कड़ी ट्रेनिंग कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed