फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU mbbs medical student took water samadhi in Ganga for salvation in mirzapur dead body recovered

बीएचयू: विज्ञान छोड़ अध्यात्म में खो गया था एमबीबीएस छात्र नवनीत, मोक्ष प्राप्ति के लिए गंगा में ली थी जल समाधि

Sun, 14 Jun 2020 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Jun 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
BHU mbbs medical student took water samadhi in Ganga for salvation in mirzapur dead body recovered
नवनीत पराशर। - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस) के एमबीबीएस के छात्र नवनीत पराशर ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में मोक्ष के लिए विंध्याचल जाकर जल समाधि ली है। ऐसा लंका थाने की पुलिस का मानना है।

विज्ञापन

नौ जून को नवनीत के गायब होने के बाद प्रकरण की जांच कर रहे लंका इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि और कोई वजह सामने नहीं आई है। नवनीत के दोस्तों, परिजनों और उसे जानने वालों से लंबी बातचीत की गई। उसका कमरा भी चेक किया गया।
विज्ञापन



बीएचयू के धन्वंतरि हॉस्टल का कमरा छोड़ने से पहले छात्र ने अपने दोस्तों से बातचीत बंद कर दी थी। विंध्याचल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अनुसार ने नवनीत नारियल और सिंदूर खरीदा था। इसके बाद कपड़े पहन कर ही वह गंगा में नहाया और फिर बाहर आकर पूजा-पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल में जिस पंडा से नवनीत की आखिरी बात हुई थी, उन्हें उसने अपनी बाइक की चाबी दक्षिणा के तौर पर दी थी। इसके बाद पंडा से पैर में लगी मिट्टी को साफ करके वापस आने की बात कह कर नारियल और सिंदूर को घाट किनारे की सीढ़ियों पर ही छोड़ कर वह गंगा की ओर ही न जाने कहां चला गया।

लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि तफ्तीश में अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यही साबित हुआ है कि सांसारिकता से छात्र का मोहभंग हो गया था। मोक्ष प्राप्ति को ही उसने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य मान लिया था। फिलहाल छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed