फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU may get new Vice Chancellor this month

इसी महीने बीएचयू को मिल सकते हैं नए कुलपति

Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
BHU may get new Vice Chancellor this month
बीएचयू को इसी महीने तक नया कुलपति मिलने की संभावना है। कुलपति पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं और संभावना है कि अगले सप्ताह तक शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोई आदेश भी जारी हो सकता है। कुलपति की नियुक्ति में आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो.एसके जैन का नाम भी चर्चा में अधिक है। अब सभी को आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रो. राकेश भटनागर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही कुलपति का पद रिक्त है। तभी से विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला प्रभारी वीसी के जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। नियमानुसार कुलपति का कार्यकाल पूरा होने के पहले दिसंबर 2020 में ही विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगा गया था। इसके बाद सितंबर में फिर आवेदन मंगाए गए। पिछले महीने शिक्षा मंत्री ने बीएचयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों में जल्द ही कुलपतियों की नियुक्ति की बात कही थी। विश्वविद्यालय में इन दिनों कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूरी होने और जल्द ही आदेश जारी होने की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह तक कुलपति के नाम पर मुहर लगने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed